रायगढ़ रेलवे स्टेशन चौक का बदनाम पेट्रोल पंप फिर सवालों के घेरे में, ‘0 डेंसिटी’ पेट्रोल से जनता से खुली ठगी

Jan Mitan
2 Min Read

रायगढ़।
रेलवे स्टेशन चौक के पास स्थित भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप एक बार फिर विवादों में है। शहर का यह सबसे बदनाम पेट्रोल पंप लंबे समय से मिलावट युक्त ईंधन और ‘0 डेंसिटी’ पेट्रोल देने के आरोपों से घिरा हुआ है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि शिकायतों के बावजूद आज तक संचालक के ख़िलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस पेट्रोल पंप से मिलने वाला पेट्रोल वाहनों की माइलेज गिरा रहा है, इंजन को नुकसान पहुंचा रहा है और उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। आए दिन यहां विवाद होते हैं, बहस होती है, लेकिन हर बार मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस पेट्रोल पंप के खिलाफ कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, यहां तक कि शिकायत भी दर्ज है, फिर भी न तो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और न ही तेल कंपनी की ओर से कोई सख्त कदम उठाया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
👉 आखिर इस पेट्रोल पंप संचालक को किसका संरक्षण प्राप्त है?
👉 क्यों हर बार कार्रवाई से पहले ही जांच ठंडी पड़ जाती है?
👉 क्या आम जनता की शिकायतों की कोई कीमत नहीं?

शहर की आम जनता पहले भी इस पेट्रोल पंप की ठगी का शिकार हो चुकी है और हालात ऐसे ही रहे तो आगे भी होती रहेगी। अब देखना यह है कि प्रशासन जागता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दफन होकर रह जाएगा।

Share This Article
Leave a comment