छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग का खेल बेनकाब: ईडी जांच में करोड़ों के इस्तेमाल का खुलासा

Jan Mitan
2 Min Read

धर्म प्रचार के नाम पर विदेश से आए 95 करोड़, बस्तर और धमतरी में लाखों रुपये खर्च होने के सबूत

छत्तीसगढ़ में धार्मिक गतिविधियों के नाम पर हो रही विदेशी फंडिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सामने आया है कि ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए विदेशों से करीब 95 करोड़ रुपये भारत भेजे गए। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस राशि का एक बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ के बस्तर और धमतरी जैसे आदिवासी इलाकों में खर्च किया गया, जहां लगभग 6.5 करोड़ रुपये के उपयोग के प्रमाण मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह फंड विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से देश में पहुंचाया गया, जिसके बाद इसे धर्म परिवर्तन और प्रचार गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया। ईडी अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फंडिंग के पीछे कौन-कौन से लोग और संस्थाएं शामिल हैं।

जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि फंड के इस्तेमाल में नियमों का उल्लंघन हुआ है। एजेंसी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या विदेशी अंशदान (FCRA) के नियमों का पालन किया गया था या नहीं। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिससे प्रदेश की सियासत और सामाजिक माहौल पर भी असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment