17 दिसंबर को निकलेगी पेंशनर्स सम्मान रैली

admin
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय रायपुर ने सभी जिला शाखाओं को 17 दिसंबर राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी तारतम्य में जिला शाखा रायगढ़ की आवश्यक बैठक अभियंता भवन रायगढ़ में जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर दिवस आयोजन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।


बैठक में केंद्र सरकार के जारी टी. आर. क्यू. में जिन शब्दों का उल्लेख किया गया है वित्त अधिनियम 2025 में जिस तरह के प्रावधान जोड़े गए हैं, इस पर चर्चा हुई तथा पाया गया कि यह सब सब पेंशनरों के हित विरुद्ध हैं। राज्य सरकार द्वारा पेंनशरो के जायज हक की अनदेखी की जा रही है, मोदी की गारंटी नहीं लागू की जा रही है इससे पेंनशरो का आर्थिक नुकसान हो रहा है. इन मुद्दों पर चिंता  व्यक्त की गई तथा अपनी चिंता से  केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार  को अवगत कराने के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया. बैठक में रेल टिकट में कोरोना अधिभार को समाप्त कर दिया गया है लेकिन  वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रियायत को चालू नहीं किया गया है.


इस पर आवश्यक कार्यवाही करने तथा रायगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान सदन बनाए जाने के लिए  वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी एवं महापौर से भेंट करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के अवसर पर पेंशनर्स सम्मान रैली निकलने का भी निर्णय लिया गया. यह रैली आधुनिक भारत के विकास में योगदान देने वाले पेंशनरों तथा पेंशन भोगियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले  डी. एस. नकारा को समर्पित होगा. पेंशनर सम्मान रैली में  केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं अन्य सभी संवर्ग के पेंशनरों को आमंत्रित किये जाने का निर्णय लिया गया।

Share This Article
Leave a comment