रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

आदेश के तहत आईएएस भोस्कर विलास संधिपन (2011 बैच) को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
इन जिलों के कलेक्टर बदले गए
- अजित वसंत (IAS 2013) को कोरबा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
- कुणाल दुदावत (IAS 2017) को कोरिया जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- देवेश कुमार झा (IAS 2018) को दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
- प्रतिभा मम्मई (IAS 2018) को बेमेतरा से स्थानांतरित कर नारायणपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
- नम्रता जैन (IAS 2019) को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
- अमित कुमार (IAS 2019) को सुकमा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

तीन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- प्रकाश कुमार सर्वे (IAS 2019) को बिलासपुर नगर पालिक निगम का आयुक्त बनाया गया है।
- गजेंद्र सिंह ठाकुर (IAS 2019) को धमतरी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- सोमा श्रीवास्तव (IAS 2020) को उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल सुशासन, प्रशासनिक दक्षता और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।


