रायगढ़ जिले में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ड्यूटी पर तैनात महिला थाना प्रभारी (TI) को भीड़ ने लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक भीड़ उग्र हो गई। देखते ही देखते हालात हिंसक हो गए। भीड़ ने न केवल महिला TI के साथ मारपीट की, बल्कि पुलिस की गाड़ी और मौके पर पहुंची एंबुलेंस को भी आग के हवाले कर दिया।
घटना में SDOP समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


