श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा रायगढ़, कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ

Jan Mitan
1 Min Read

रायगढ़ शहर के निकले महादेव मंदिर से बूढ़ीमाई मंदिर परिसर तक शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री बूढ़ीमाई मंदिर जीर्णोद्धार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री बूढ़ी माई महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे मार्ग में जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कलश यात्रा के उपरांत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके साथ ही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें कथा वाचन पूज्य आचार्य अशोक महाराज (भागवत गौरव) द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन 05 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक होगा। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म, नरसिंह अवतार, रुक्मिणी विवाह, सुदामा मिलन सहित कई प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 12 जनवरी को हवन-पूजन एवं भव्य भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा।

Share This Article
Leave a comment