तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई मासूम, मौके पर मौत

Jan Mitan
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जमुना निवासी उग्रसेन चौहान की बेटी कुमारी बालमति चौहान मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव की गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही निवासी चंदन चौहान अपने ट्रैक्टर से बस्ती की ओर से घर जा रहा था। तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसने बच्ची को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद परिजन बच्ची को तत्काल लैलूंगा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

मृतका के पिता की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment