रायगढ़–ओडिसा बॉर्डर पर विवाद: अवैध वसूली के आरोप में मारपीट, 100 के खिलाफ FIR दर्ज

Jan Mitan
2 Min Read

रायगढ़/उड़ीसा — रायगढ़-ओडिसा सीमा पर अवैध वसूली को लेकर विवाद गंभीर रूप ले लिया है। 18 जनवरी की रात ओडिसा के कुछ ट्रांसपोर्टरों और रायगढ़ के वाहन मालिकों/यूनियन सदस्यों के बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने लगभग 100 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार घटना उस समय शुरू हुई जब ओडिसा के ट्रांसपोर्टरों पर आरोप लगा कि उन्होंने रायगढ़ के वाहन मालिकों से अवैध रूप से वसूली और पैसे मांगने की कोशिश की। वसूली का विरोध करने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और स्थानीय सीमा क्षेत्र में झगड़ा हिंसक रूप लेने लगा। 

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया तथा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए हैं। मामले की जांच जारी है और आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन ने कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment