छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस पलटी, 7 की मौत, 80 से अधिक घायल

Jan Mitan
2 Min Read

छत्तीसगढ़/झारखंड: छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाटी क्षेत्र में तेज ढलान के दौरान एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। मृतकों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। घाटी और मोड़ वाले रास्ते पर नियंत्रण खोने के बाद बस पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर शव और घायल यात्री बिखरे पड़े थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

बस में क्षमता से अधिक यात्री

बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और बस की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर घाटी और सीमावर्ती इलाकों में वाहन फिटनेस, ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।

Share This Article
Leave a comment