एनटीपीसी के सीएसआर फंड से जशपुर में 20.53 करोड़ की खेल परियोजना स्वीकृत

Jan Mitan
1 Min Read

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद से 20.53 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। तीरंदाजी अकादमी के निर्माण से जिले के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

नई अकादमी के स्थापित होने से जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने का मजबूत मंच मिलेगा और यह क्षेत्र भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिभाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता और युवाओं को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के संकल्प का यह एक और सशक्त उदाहरण है। इस घोषणा के बाद जशपुर जिले के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a comment